Bomb Threat: दिल्ली के राम लाल आनंद कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर बॉम्ब स्क्वाड मौजूद

दिल्ली यूनिवर्सिटी के राम लाल आनंद कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ एम्बुलेंस और बॉम्ब स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कॉलेज परिसर को खाली करवाया गया।

Delhi College Bomb Threat: दिल्ली यूनिवर्सिटी के राम लाल आनंद कॉलेज को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में कॉलेज से छात्रों को बाहर निकाला गया और कॉलेज परिसर को खाली करवाया गया।

_bomb squad team

राम लाल आनंद कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

धमकी मिलने के बाद कॉलेज परिसर खाली करवाया गया

दिल्ली साउथ वेस्ट के डीसीपी रोहित मीना ने बताया कि धमकी भरा कॉल सुबह करीब 9:34 बजे आया था, जिसके बाद आला अधिकारी सक्रिय हुए और कॉलेज परिसर को खाली करवाया गया।

End of Feed