दिल्ली में हल्के सुधार के बाद फिर बिगड़ी हवा, कई इलाकों में बेहद गंभीर स्तर पर AQI

Delhi Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब में आने के बाद फिर से बढ़कर गंभीर की श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार शाम को 4 बजे दिल्ली का एक्यूआई 393 दर्ज किया गया था। आज सुबह 9 बजे यहां की वायु गुणवत्ता 422 अंक पर दर्ज हुई है। कई इलाकों का एक्यूआई 450 से पार पहुंच गया है।

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। गुरुवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला था। जिसके बाद शुक्रवार शाम को फिर से एक्यूआई 400 पार पहुंच गया। आज भी दिल्ली की एयर क्वालिटी गंभीर स्तर पर बनी हुई है। राजधानी में आज धुंध की परत छाई रही। साथ ही यमुना नदी में भी पॉल्यूशन अधिक है। जिसकी वजह से नदी पर जहरीले झाग देखने को मिल रहे हैं।

इन इलाकों का एक्यूआई 450 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार शाम 4 बजे औसत एक्यूआई 393 दर्ज किया गया। आज सुबह 9 बजे दिल्ली की एयर क्वालिटी गंभीर श्रेणी में रिकॉर्ड हुई। यहां का एक्यूआई 422 रहा। इस दौरान 9 इलाके ऐसे रहे, जहां का एक्यूआई 450 से ज्यादा दर्ज किया गया। जिसे बेहद गंभीर की श्रेणी में माना जाता है। इन इलाकों में अलीपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, पंजाबी बाग, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।

End of Feed