दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को लिखा पत्र, मंत्रियों और सांसदों की सुरक्षा कर्मियों की मांगी जानकारी

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब पुलिस को एक पत्र लिखकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। इस पत्र में पंजाब के मंत्रियों, संसद सदस्यों और विधायकों के साथ तैनात सुरक्षा कर्मियों और लाइजन अधिकारियों का विवरण मांगा गया है-

Image

फाइल फोटो

Photo : PTI

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस और आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पंजाब पुलिस को एक पत्र लिखकर पंजाब के मंत्रियों, संसद सदस्यों और विधायकों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों की विस्तृत जानकारी साझा करने का अनुरोध किया है। सुरक्षा इंतजाम को लेकर दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस समारोह और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो।

यह पत्र विशेष रूप से पंजाब से दिल्ली आने वाले मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों और लाइजन अधिकारियों के संबंध में जानकारी मांगने के लिए लिखा गया है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस के डीजीपी से कहा है कि नई दिल्ली में मौजूद पंजाब पुलिस के कर्मियों की उपस्थिति के बारे में पहले से सूचना दी जानी चाहिए।

राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा को मजबूत करना उदेश्य

इसके जवाब में, पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को सूचित किया कि एडीजी सिक्योरिटी, पंजाब पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वे वीवीआईपी सुरक्षा कर्मियों और उनके काफिले में शामिल वाहनों की जानकारी दिल्ली पुलिस के साथ साझा करें। बता दें कि इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी की सुरक्षा को मजबूत करना और किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article