Delhi News: दीपावली से पहले दिल्ली से जब्त हुए 1700 किलो बैन पटाखे, सात लोग गिरफ्तार

दीपावली से पहले दिल्ली पुलिस ने वायु प्रदूषण और जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में 1,700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए और सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Delhi: दिल्ली पुलिस ने इस महीने दीपावली से पहले राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में छापेमारी के दौरान 1,700 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए और सात लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

delhi police seized firecrackers

1700 किलो से अधिक अवैध पटाखों की खेप बरामद (सांकेतिक चित्र)

प्रदूषण से निपटने के लिए पटाखों पर प्रतिबंध

पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने द्वारका, रोहिणी, उत्तम नगर, शास्त्री नगर, मुकुंदपुर और शाहदरा में छापेमारी की। ये अभियान वायु प्रदूषण से निपटने और जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटाखों के भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्देशों के अनुरूप चलाए गए। गौरतलब है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता अक्टूबर के महीने से लेकर पूरी सर्दी तक खराब रहती है।

End of Feed