दिल्ली

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश, दो दिन जारी रहेगा बरसात का मौसम; छाता-रेनकोट रखें तैयार

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-October-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है। कल भी दिल्ली में बारिश का मौसम बरकरार रहने का अनुमान है।

Image

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट (PTI)

Photo : PTI

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 06-October-2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार तड़के राजधानी के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। साथ ही नोएडा और गाजियाबाद में भी कई इलाकों में बारिश हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। पिछले कई दिनों से जारी गर्मी के मौसम में राहत महसूस हो रही है। राजधानी के लोग आज छाता-रेनकोट लेकर बाहर निकले, क्योंकि आज दिन में भी बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज बादल छाए रहने वाला हैं। मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। राजधानी के अधिकतर हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बारिश की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में कल भी बारिश के आसार

दिल्ली में 7 अक्टूबर को भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दिन भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी जा सकती है। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। 8 और 9 अक्टूबर को बारिश के कोई आसार नहीं है। हालांकि बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article