दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात 2.0', संगठित अपराध और आदतन अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 500 अपराधी गिरफ्तार।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने अपराधियों पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन आघात 2.0 चलाया और इस अभियान के तहत 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने करीब 130 आरोपियों को शराब, नशा और हथियार से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया है।

Delhi News: दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए “ऑपरेशन आघात 2.0” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत करीब 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 130 आरोपियों को हथियार, शराब, नशा और जुए से जुड़े मामलों में पकड़ा है, जबकि 360 लोगों पर रोकथाम की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामद किए हैं।

Delhi Police

अपराधियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने चलाया 'ऑपरेशन आघात 2.0' (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

अभियान के दौरान हथियार और शराब जब्त

ऑपरेशन आघात 2.0 के दौरान पुलिस ने 31 हथियार, 5,826 क्वार्टर अवैध शराब, 5.5 किलो गांजा, और 1,85,000 रुपये से अधिक की नकदी जुए के अड्डों से जब्त की। इसके अलावा 163 वाहन जब्त किए गए और 64 आदतन अपराधियों (Bad Characters) को भी पकड़ा गया।

End of Feed