Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने अभियान ‘कवच’ का एक और दौर शुरू किया है। इसके तहत करीब 1000 लोगों को हिरासत में लिया गया है।इन लोगों को शहर भर में अवैध हथियार रखने, चोरी, मादक पदार्थ और अवैध शराब तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
दिल्ली पुलिस का कवच अभियान (सांकेतिक फोटो)
क्या है ऑपरेशन कवच
‘कवच’ एक ऐसा अभियान है, जिसे दिल्ली पुलिस समय-समय पर अपने क्षेत्रों में अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाती है। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा विशेष प्रकोष्ठ और अपराध शाखा के समन्वय से की जाती है।
मंगलवार रात से शुरू किया गया अभियान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह अभियान मंगलवार रात को शुरू किया गया और 24 घंटे से अधिक समय तक चला। कई जिलों से आंकड़े एकत्र किया जा रहे है, जिसमें कुछ समय लग सकता है। लेकिन, शहर भर में कई अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’ अधिकारी ने कहा कि इस संख्या में और वृद्धि हो सकती है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
