Delhi: कार सवार ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, बोनट पर 7 किमी तक घसीटा; पुलिस ने कोलकाता से आरोपी को धर दबोचा

दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल क्षेत्र के पास हेड कांस्टेबल ने एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की। भागने की कोशिश में कार सवार ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी और कार के बोनट पर 7 किमी तक घसीटा। गाड़ी धीमी होने पर वे आजादपुर मंडी के पास कूदने में सफल रहे। उन्हें उंगलियों और बाएं टखने में चोटें आईं हैं। वहीं कार सवार आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से पकड़ लिया है। आरोपी को पूछताछ के लिए कोलकाता से दिल्ली लाया जा रहा है।

Delhi News: उत्तरी दिल्ली के भलस्वा लैंडफिल क्षेत्र के पास एक कार सवार ने पुलिस से बचने के लिए एक हेड कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिसके बाद अपनी कार के बोनट पर सात किलोमीटर से अधिक दूरी तक कथित रूप से घसीटा। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान करमवीर के रूप में हुई है और वह दिल्ली से भाग गया था उसे कोलकाता से पकड़ा गया।

Delhi: कार सवार ने हेड कांस्टेबल को मारी टक्कर, बोनट पर 7 किमी तक घसीटा; पुलिस ने कोलकाता से आरोपी को धर दबोचा

कार सवार ने भागने की कोशिश में मारी टक्कर

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ घटना 22 अप्रैल को सुबह 6.28 बजे हुई। पीसीआर आउटर नॉर्थ जोन के हेड कांस्टेबल प्रवीण और एएसआई नवीन ने भलस्वा लैंडफिल के पास जीटीके बाईपास के पास एक संदिग्ध सफेद कार को रोका। उन्हें संदेह था कि वाहन का इस्तेमाल शराब ले जाने के लिए किया जा रहा था।’’ अधिकारी ने बताया कि जब चालक को बाहर निकलने के लिए कहा गया तो उसने भागने की कोशिश की। कार को रोकने के लिए हेड कांस्टेबल प्रवीण गाड़ी के सामने खड़े हो गए।

End of Feed