Delhi: आदर्श नगर के पार्क में मिला युवक का शव, नशे में धुत हत्या की वारदात को दिया अंजाम, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में नशे में धुत कुछ युवकों ने एक 26 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए किशोर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Crime: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित एक पार्क में 26 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 7.14 बजे एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें पार्क में शव मिलने की सूचना दी गई थी। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Police.

दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

पत्नी के संपर्क करने के बाद हुई शव की पहचान

पुलिस अधिकारी ने मामले को लेकर आगे बताया कि घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, यही कारण है कि शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई। उसके बाद शादी नगर निवासी और इस व्यक्ति की पत्नी अर्चना ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद शव की पहचान 26 वर्षीय राहुल के रूप में हुई। पुलिस ने हत्या को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।

End of Feed