Delhi Encounter: गैंगरेप के फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने धर दबोचा, एनकाउंटर का Video आया सामने

Delhi Police Encounter: दिल्ली के वजीराबाद यमुना पुश्ते से क्राइम ब्रांच ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक गैंगरेप मामले में फरार चल रहा था। वह तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों मे संयुक्त हिस्ट्रीशीटर भी है।

Delhi Police Encounter: दिल्ली के वजीराबाद में गैंगरेप के मामले में फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को वजारीबाद यमुना पुश्ते से 27 अप्रैल को गिरफ्तार गिरफ्तार किया। जिसका लाइव वीडियो अब सामने आ गया है। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

police encounter

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बंदूक की नोक पर गैंगरेप किया था। आरोपी तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में संयुक्त हिस्ट्री शीटर है। जिसे क्राइम ब्रांच के वजीराबाद इलाके में एनकाउंटर के दौरान धर दबोचा। क्राइम ब्रांच को मिली सूचना के बाद पुलिस ने यमुना पुश्ते से आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोलियां भी चलाई। जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।

End of Feed