दिल्ली

दिल्ली में आंधी-बारिश का कहर, द्वारका में मकान के ऊपर गिरा पेड़; मां और तीन बच्चों की मौत

दिल्ली के द्वारका के खरखरी नहर गांव में आज सुबह तेज हवाओं के कारण खेत में बने कमरे पर पेड़ गिर गया। जिससे 5 लोग मलबे में दब गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला और उसके तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का पति इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है।

Image

द्वारका में गिरा पेड़

Delhi News: दिल्ली में आज सुबह आंधी और भारी बारिश के चलते द्वारका के खरखरी नहर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तेज हवाओं के कारण खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर पेड़ गिर गया। जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय ज्योति और उसके तीन बच्चों के रूप में हुई है। उसके पति अजय को मामूली चोटें आई हैं।

तेज हवाओं के कारण गिरा नीम का पेड़

पुलिस को शुक्रवार सुबह 5.26 बजे एक PCR Call कॉल प्राप्त हुई। जिसमें एक कमरे के ढहने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को पता चला कि द्वारका जिले के जाफरपुर कलां के पास खड़खड़ी नहर गांव में तेज हवाओं के कारण एक नीम का पेड़ गिर गया है। यह पेड़ खेत पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे पर गिर गया जिसकी वजह से कमरा ढह गया।

मलबे में दबा परिवार

कमरे के मलबे के नीचे ज्योति नाम की महिला, उसका पति अजय उम्र और तीन बच्चे दब गए। इन लोगों को पुलिस और अग्निशामक दल की मदद से मलबे से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें तुरंत आरटीआर अस्पताल जाफरपुर कलां में भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अजय पुत्र फूल सिंह कुशवाह इस हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article