Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़; 2 तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया और 145.86 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वॉड ने ड्रग्स पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी सफलता हासिल की। स्क्वॉड ने एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में एक कुख्यात ड्रग पैडलर और उसके सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने दोनों के कब्जे से कुल 145.86 ग्राम स्मैक बरामद की है।

arrest

सांकेतिक फोटो (istock)

ड्रग्स के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एसआई संजीव, एएसआई देवेंद्र, एएसआई अरुण, एचसी लखन, एचसी अशोक, एचसी देवेश, एचसी अमित कसाना और कॉन्स्टेबल कौशल की टीम इंस्पेक्टर अरुण कुमार और एसीपी संजय सिंह के मार्गदर्शन में गठित की गई। 15 सितंबर को टीम को गुप्त सूचना मिली कि मंडावली स्थित रविदास कैंप झुग्गी, मदर डेयरी के पास रहने वाला मोहम्मद रफीक उर्फ सोनू (35) स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 44.75 ग्राम स्मैक बरामद हुई। टीम ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

End of Feed