Delhi Crime News: पॉश इलाकों के घरों में हाथ साफ करने वाली चोरनी पुलिस गिरफ्त में, 50 चाबियों का गुच्छा भी बरामद

Delhi Crime News (दिल्ली में क्राइम की बड़ी खबर): दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है, जो उच्च वर्गीय क्षेत्रों में घरों में चोरी करने के लिए जानी जाती थी। उसके कब्जे से 50 चाबियों का एक गुच्छा बरामद किया गया है।

Delhi Crime News: दक्षिणी पश्चिमी जिला पुलिस ने एक महिला चोर, जायनीला टोंगसिन अनल, को गिरफ्तार किया है, जो मणिपुर की निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 50 अलग-अलग चाबियों का गुच्छा बरामद किया है, जिनका उपयोग वह पॉश इलाकों में घरों का ताला खोलने के लिए करती थी।

Woman thief with keys AI

दिल्ली में हाई-प्रोफाइल महिला चोर गिरफ्तार (फोटो - AI Image)

पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, महिला के पास से चोरी का सामान भी मिला, जिसमें ईयरफोन, पर्स, जूते और एक एलईडी शामिल हैं। महिला के खिलाफ चोरी की पहली शिकायत 11 जून को मुनिरका निवासी रियांग सिंह ने दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर से लैपटॉप, कैमरा, एलईडी और अन्य सामान चोरी हुआ है।

End of Feed