दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने समरुल मिर्जा उर्फ समीर नामक एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 172 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। बवाना निवासी समरुल मिर्जा के खिलाफ पहले से एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के चार मामले दर्ज हैं।
दिल्ली में ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार (फोटो - AI)
पुलिस को आज यानी सोमवार 18 अगस्त को सूचना मिली थी कि समरुल, देविका माल, रेलवे पार्किंग, कुतुब रोड, सदर बाजार के पास किसी से मिलने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिस देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके बैग से उत्तम गुणवत्ता की 172 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
ये भी पढ़ें - दिल्ली के स्कूलों को बार-बार मिल रही बम से उड़ाने की धमकी पर AAP नेताओं ने सरकार पर बोला हमला
पुलिस अब समरुल से पूछताछ कर रही है ताकि वह डिलीवरी चेन में अन्य संदिग्धों की पहचान कर सके। समरुल पहले एक ऑटो-रिक्शा ड्राइवर था और उसका परिवार बंगाल में रहता है। वह दिल्ली में अकेला रह रहा था और जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हो गया।
माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी से दिल्ली में ड्रग्स के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को और मजबूती मिली है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
