दिल्ली

Delhi: जहांगीरपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, फरार चालक गिरफ्तार

दिल्ली के जहांगीरपुरी में 8 अगस्त को एक ट्रक ने ओला बाइक सवार सन्नी जैन को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया, जबकि सन्नी ट्रक के नीचे फंसकर कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चालक को हिरासत में लिया और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

Image

जहांगीरपुरी में ट्रक के नीचे घसीटा गया व्यक्ति

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jahangirpuri Ola Bike Accident: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में 8 अगस्त को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें ओला बाइक पर सवार सन्नी जैन एक ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय बाइक चालक दूसरी दिशा में गिर पड़ा, जबकि सन्नी ट्रक के नीचे फंस गया और कुछ दूर तक घसीटता चला गया। इस दौरान उनके पास रखा पपीता ट्रक के पहिए के नीचे आ गया।

घटना के बाद ट्रक चालक ने वाहन रोककर मौके से भागने की कोशिश की। सन्नी के परिचितों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद एक सप्ताह में उन्हें छुट्टी मिल गई। सन्नी ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर से रोहिणी सेक्टर-4 जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना पर पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और ओला बाइक चालक को पास के अस्पताल, जबकि सन्नी को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ समय बाद ट्रक चालक कृष्ण कुमार खुद घटनास्थल पर लौटा और बताया कि वह डर के कारण भाग गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है। 15 अगस्त को सन्नी ने थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article