Delhi Crime: लोगों में दहशत और दबदबा बनाने की कोशिश में युवक ने पिस्टल लहराते हुए बनाया वीडियो, पुलिस ने किया गिरफ्तार

साउथ दिल्ली में अपना दबदबा बनाने के लिए और लोगों में दहशत फैलाने के लिए एक सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से देसी पिस्तौल, कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से उसे हथियार सप्लाई करने वालों को लेकर पूछताछ कर रही है।

साउथ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल, कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो देखी थी। इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Crime News

दबदबा बनाने के लिए शख्स ने पिस्टल लहराते हुए बनाया वीडियो (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

दबदबा बनाने के लिए पिस्तौल लहराता दिखा युवक

End of Feed