Delhi Police: दिल्ली पुलिस में तैनात ACP का बेटा बीते दो दिनों से लापता है, जिसकी तलाश में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है। एसीपी का बेटा पेशे से वकील है और 23 जनवरी से वह लापता है। जिसके बाद 23 जनवरी को परिवार ने समयपुर बादली थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक एसीपी का गायब हुआ बेटा नहीं मिला है।
ACP का बेटा लापता (फोटो साभार - istock)
हरियाणा से मोबाइल लोकेशन मिली
दिल्ली पुलिस के एसीपी आउटर नॉर्थ जिले में तैनात हैं। उनका बेटा 23 जनवरी से ही गुमशुदा चल रहा है। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है, इस दौरान पुलिस को एसीपी के बेटे की मोबाइल लोकेशन मिली है। यह लोकेशन हरियाणा में मिल रही है। इस मामले में पुलिस ने 3-4 लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
