दिल्ली

Delhi Weather in Hindi: शीतलहर के साथ कोहरे का कहर जारी, कब मिलेगी ठंड से राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली में आज का मौसम

Today Delhi weather in Hindi(Aaj Delhi ka Mausam): दिल्ली में मौसम के मिजाज कुछ सही नहीं है। हल्की बारिश के बाद अब ठंड से राहत की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली के मौसम को लेकर क्या कहता है मौसम विभाग आइए जानते हैं...

Image

दिल्ली में आज का मौसम

Delhi Weather Report in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के मिजाज कुछ ठीक नहीं है। दिल्लीवासी एक तरफ ठंड और कोहरे से तो दूसरी तरफ प्रदूषण से परेशान नजर आ रहे हैं। राजधानी में ठंड का आलम कुछ इस प्रकार रहा है कि इस साल इलेक्ट्रिसिटी की मांग सबसे अधिक देखने को मिली है। दिल्ली के लोगों ठिठुरन वाली ठंड से बचने के लिए कभी हीटर के आगे तो कभी आग तापते नजर आए हैं। दिल्ली में पूरे दिसंबर से लेकर जनवरी तक बारिश का नामोनिशान नहीं था, लेकिन 23 और 24 जनवरी को रात में हल्की बारिश देखी गई है।

वहीं आज, 25 जनवरी को भी आसमान में बादल छाये हुए हैं। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, बारिश होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में ठंड कम हो सकती है। वहीं घने कोहरे और बादल छाये रहने की वजह से धूप भी कम ही मिल रही है। इसके साथ दिल्ली में मंद-मंद हवाएं भी चल रही है, जिस वजह से ठंड से लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है। इसी भीषण ठंड में गणतंत्र दिवस की परेड की तैयारी जोरों पर है। कड़ाके की ठंड के बीच तीनों सेनाओं के जवान प्रतिदिन कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल में जुटे हैं।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम के मिजाज कुछ बदलने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, दिल्ली में 23,24 जनवरी को रात में हल्की बारिश देखी गई, जिसके बाद से उम्मीद है की मौसम में कुछ बदलाव हो सकते हैं। वहीं अगर दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि 23 और 24 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा था। उसके अनुसार आज मौसम में 1 डिग्री की वृद्धि देखी गई है, लेकिन ठंड में कोई कमी महसूस नहीं हो रही है। वहीं दिल्ली के पालम और सफदरजंग में आज का तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया है। आगे आने वाले दिनों की बात करें तो 26 जनवरी को हल्के बादल के साथ कोहरा रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 7 से 9 डिग्री तक जा सकता है इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली में प्रदूषण का कहर

ठंड और कोहरे के अलावा दिल्लीवाले जिससे सबसे अधिक परेशान है वो है यहां की हवा, जो अभी भी खराब स्थिति में बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण 250 से 300 के बीच में बना हुआ है। अगर आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश होती है तो ठंड के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article