दिल्ली

Cashless Delhi AIIMS: कैशलेस होगा दिल्ली एम्स, भुगतान के लिए इन चीजों का लेना होगा सहारा

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Jan 25, 2024, 12:50 PM IST

Cashless Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में कैश पेमेंट व्यवस्था को पूरी तरह खत्म करने के लिए योजना बनाई गई है। अब मरीज कार्ड पेमेंट कर सकेंगे।

Image

कैशलेस दिल्ली एम्स

Photo : BCCL

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स AIIMS) अस्पताल में कैश पेमेंट को पूरी रोकने का फैसाल लिया गया है। सिर्फ कार्ड पेमेंट अनिवार्य करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जिसका फायदा आने वाले दिनों में मरीजों को मिलेगा। अब एम्स अस्पताल में मरीज या तीमारदार काउंटर्स पर कैश पेमेंट नहीं जमा कर सकेंगे। 31 मार्च 2024 से स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे जो अस्पताल के अलग-अलग लोकेशन पर 24x7 बेसिस पर इस्तेमाल किये जा सकेंगे।

100 फीसदी कैशलेश

ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स अब तरह डिजिटल होगा। AIIMS ने फैसला लिया है कि 31 मार्च से संस्थान के किसी भी काउंटर पर कोई नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस तरह से देश का ये बड़ा मेडिकल इंस्टिट्यूट पूरी तरह कैशलेस हो जाएगा। यानि, 31 मार्च के बाद आने वाले सभी मरीजों और तीमारदारों को इस बात का ख्याल रखना होगा। 100 फीसदी कैशलेश होने पर किसी तरह हाथो हाथ रुपयों का लेन-देन नहीं किया जाएगा।

बिल में हेराफेरी रोकने में कारगर होगी ये सुविधा

जानकारी के मुताबिक, स्मार्ट कार्ड (AIIMS Smart Card) को बनाने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मदद ली जाएगी। इसे ई-अस्पताल की बिलिंग सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। इससे काफी हद तक पेमेंट की लंबी लाइन से निजात मिलेगी। इतना ही नहीं आउटसोर्स सर्विस प्रोवाइडर की ओर से फाइनल डिस्चार्ज बिलों के साथ छेड़छाड़ करने के बाद, ज्यादा रुपये वसूलने की शिकायतों के बाद यह बड़ा निर्णय लिया गया है, जिससे कई रोगियों को वित्तीय नुकसान न उठाना पड़ेगा। अस्पताल को उम्मीद है कि 100 फीसदी इंटीग्रेटेड डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जरिए लेनदेन में धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा। एम्‍स की ओर से यह फैसला मरीजों की सुविधा के लिए लिया गया है। इससे मरीजों को इस बात का भरोसा रहेगा कि उनसे किसी भी तरह का ओवरचार्ज नहीं लिया जा रहा है।

ऐसे कर सकेंगे पेमेंट

एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने इस बारे में एक आदेश जारी किया है। नए निर्देश के मुताबिक यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक भुगतान के अलावा, एम्स स्मार्ट कार्ड से बिल चुका सकेंगे। इसके तहत मरीजों और तीमारदारों को स्मार्ट कार्ड प्रदान करने और स्‍मार्ट कार्ड रिचार्ज के लिए टॉप-अप काउंटर खोले जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

भावना किशोर
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article