दिल्ली-नोएडा वालों के लिए जरूरी खबर, DND फ्लाईओवर की मरम्मत को हरी झंडी; 5 करोड़ रुपये होंगे खर्च

नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड कंपनी ने बुधवार को बताया कि डीएनडी फ्लाईवोर की मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए 5 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने इसे कार्य को दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वालों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम बताया है। नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड कंपनी डीएनडी फ्लाईओवर का संचालन करती है।

DND Flyover: दिल्ली से नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। डीएनडी फ्लाईवे की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की गई है। इस संबंध में डीएनडी फ्लाईओवर का संचालन करने वाली कंपनी नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनटीबीसीएल) ने बुधवार को बताया। डीएनडी फ्लाईवे के मरम्मत कार्य को दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन करने वाले लोगों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के जरूरी कदम बताया गया है।

DND-KMP Expressway

डीएनडी फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य (फाइल फोटो)

5 करोड़ रुपये से फ्लाईवे की मरम्मत और रखरखाव

एमटीबीसीएल ने बयान में कहा, ‘‘गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद निदेशक मंडल ने व्यापक जनहित में डीएनडी फ्लाईवे की मरम्मत और रखरखाव के लिए लगभग पांच करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी है। यह दिल्ली और नोएडा के बीच महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग का इस्तेमाल करने वाले दो लाख से अधिक लोगों को निरंतर सुरक्षित और कुशल यात्रा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।’’ बयान के मुताबिक, इस राशि से फ्लाईओवर के मध्यवर्ती हिस्से और दिल्ली की तरफ वाले कुछ हिस्से की मरम्मत की जाएगी।

End of Feed