दिल्ली में Aviation Fuel की चोरी, मुंडका में दबोचा गया फ्यूल चोरों का गैंग; सरकार को लगती थी करोड़ों की चपत

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एवीएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की तस्करी और कालाबाजारी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मुंडका में एक गोदाम से 72,000 लीटर एटीएफ बरामद किया गया है। यह गिरोह IGI एयरपोर्ट की ओर जा रहे टैंकरों से जीपीएस और ताले के साथ छेड़छाड़ कर ईंधन चुराने का काम करता था। फिर इसे खुले बाजार में बेचता था। जिससे सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल (ISC) ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की तस्करी और ब्लैक मार्केटिंग लिप्त एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुंडका स्थित एक गोदाम में छापेमारी के दौरान 72,000 लीटर ATF जब्त किया है। यह गिरोह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे टैंकरों से ईंधन चुराता था। जिसके बाद ईंधन को खुले बाजार में बेच दिया जाता था। यह अवैध कारोबार पिछले तीन सालों चल रहा था। जिससे सरकार को हर महीने 1.62 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Aviation Fuel Smuggling

दिल्ली में Aviation Fuel की चोरी करने वाले गैंग का खुलासा (सांकेतिक फोटो)

पुलिस ने मौके से बरामद किए 3 टैंकर

22 जून को मिली सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुंडका में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन टैंकर बरामद किए गए, जिनमें हर टैंकर में 24,000 लीटर ATF था। इसके अलावा, दो पिकअप ट्रक, छह डिप रॉड, मास्टर की, ATF से भरे ड्रम और 1.05 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। जिनमें गोदाम मालिक, टैंकर ड्राइवर, हेल्पर, ट्रांसपोर्टर और अवैध रूप से ईंधन खरीदने वाला शामिल है।

End of Feed