Delhi Good News: दिल्‍ली वालों को मिली बड़ी सौगात, एयरपोर्ट से मेट्रो स्टेशन पहुंचना हुआ आसान, खुल गया नया सबवे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 08:09 PM IST

Delhi Good News: आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 और डोमेस्टिक एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन को जोड़ने के लिए नया सबवे शुरू हो गया है। अब यात्री आसानी से टर्मिनल से बाहर निकलकर सबवे के माध्‍यम से मेट्रो स्‍टेशन पहुंच सकेंगे। यह सबवे टर्मिनल के अराइवल गेट के पास ही बनाया गया है। यात्रियों को अब एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 130 मीटर लंबा यह नया अंडरग्राउंड सबवे
  • टर्मिनल-1और मेट्रो स्‍टेशन को मिली सीधी कनेक्टिविटी
  • यात्रियों को अब नहीं होगी आने-जाने में किसी तरह की परेशानी

Delhi Good News: दिल्‍ली वालों के लिए खुशखबरी है। अब आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से दिल्‍ली मेट्रो के मजेंटा लाइन तक पहुंचना आसान हो गया है। क्‍योंकि डीएमआरसी ने टर्मिनल-1 से डोमेस्टिक एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन तक बने नए सबवे को शुरू कर दिया है। अब मेट्रो स्‍टेशन पहुंचने के लिए न तो यात्रियों को लंबा पैदल चलना पड़ेगा ओर न ही लोगों से मेट्रो स्टेशन का पता पूछना पड़ेगा। यात्री जैसे ही टर्मिनल के अराइवल गेट से बाहर निकलेंगे, उन्हें सामने ही मेट्रो स्टेशन का सबवे नजर आ जाएगा। इसके अलावा मेट्रो से एयरपोर्ट आने वाले लोग भी अब आसानी से डिपार्चर गेट तक पहुंच सकेंगे।

Delhi Metro

यात्रा के लिए खोला गया नया सबवे

मेट्रो के इस नए सबवे की जानकारी देते हुए डीएमआरसी के प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुज दयाल ने कहा कि, 130 मीटर लंबा यह नया अंडरग्राउंड सबवे आईजीआई डोमेस्टिक एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 को बेहतर कनेक्टिविटी देगा। इस सबवे के एंट्री और एग्जिट पर सीढ़ियों के अलावा दोनों तरफ दो एस्केलेटर्स और दो लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के पास काफी सामान होता है, इसलिए यहां पर सामान्य लिफ्टों के मुकाबले ज्यादा क्षमता वाली लिफ्टें लगाई गई हैं। इनमें एक बार में 26 लोग आ-जा सकते हैं। इस सबवे को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के आर्ट वर्क भी लगाए गए हैं।

End of Feed