Delhi New Year Gift: साल 2023 में राजधानी होगी जाम फ्री, मिलेगा इन एक्‍सप्रेसवे, फ्लाईओवर और अंडरपास का गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 01:04 PM IST

Delhi New Year Gift: राजधानी दिल्ली को नए साल में ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने वाली है। साथ ही दिल्‍ली से देश के दूसरे बड़े शहरों में जाने में भी आसानी होगी। नए साल में दिल्‍ली को कई एक्‍सप्रेसवे, फ्लाईओवर और अंडरपास की सौगात मिलने वाली है। इससे लोगों को रोजाना ट्रैफिक जाम में फंसकर अपना समय नहीं बर्बाद करना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी 2023 से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 276 किमी का हिस्‍सा शुरू होगा
  • द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड शुरू होने पर दिल्‍ली एनसीआर को राहत
  • दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास दिलाएंगे दिल्‍ली को जाम से मुक्ति

Delhi New Year Gift: राजधानी दिल्ली अपने ट्रैफिक जाम के कारण पूरे देश-दुनिया में मशहूर है। यहां की सड़कों पर लगने वाले हैवी ट्रैफिक जाम में लोगों को रोजाना घंटों फंसना पड़ता है। हालांकि नया साल दिल्‍ली वालों को इस बड़ी समस्‍या से निजात दिला सकता है। क्‍योंकि वर्ष 2023 में दिल्ली को देश के दूसरे प्रमुख शहरों से कनेक्‍ट करने के लिए जहां चार एक्‍सप्रेसवे की सौगात मिल सकती है, वहीं राजधानी के अंदर तीन अहम अंडरपास भी शुरू हो जाएंगे। इससे दिल्‍ली के अंदर और दिल्‍ली से दूसरे शहरों में जाने के लिए लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। आइये जानते हैं कि कौन से एक्‍सप्रेसवे, फ्लाईओवर और अंडरपास मिलेंगे राजधानी को ।

delhi mumbai expressway

निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

यह देश का सबसे बड़ा और सबसे अहम एक्‍सप्रेसवे होने वाला है। राजधानी दिल्‍ली को आर्थिक राजधानी मुंबई से जोड़ने के लिए इस एक्‍सप्रेसवे को गुरुग्राम के सोहना से मुंबई तक बनाया जा रहा है। इस 8 लेन के एक्‍सप्रेसवे को 96 हजार करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने पर दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचा जा सकेगा। सोहना से राजस्थान के दौसा तक एक्‍सप्रेसवे का 276 किमी हिस्‍सा फरवरी 2023 तक शुरू कर दिया जाएगा। दिल्‍ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से देहरादून तक बन रहा यह एक्‍सप्रेसवे 210 किमी लंबा है। छह लेन का यह एक्सप्रेसवे दिल्‍ली के आईटीओ, सिग्नेचर ब्रिज, आईएसबीटी कश्मीरी गेट और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। यह दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा।

End of Feed