मैं रेस में नहीं... दिल्ली CM के नाम की घोषणा से ठीक पहले ये क्या बोल गए वीरेंद्र सचदेवा?

Delhi New CM: दिल्ली में नए मुख्यमंत्री की घोषणा से पहले दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं हूं।

Delhi New CM: दिल्ली में नए सीएम को लेकर संशय खत्म होने वाला है। बुधवार की शामसात बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान किया जा सकता है। इस बीच, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मीडिया से कहा कि पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है, जो मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज शाम सात बजे होने वाली विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं हूं।

Delhi BJP President Virendra Sachdeva

वीरेंद्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व, बिजनेस जगत के दिग्गज और श्रमिकों को भी शपथ ग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए अधिकतर दिल्लीवासियों को निमंत्रण भेजा गया है।

End of Feed