दिल्ली

Weather Updates: Delhi-NCR में अगले एक हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में मौसम सुहावना बना हुआ है। मंगलवार को दिल्ली-नोएडा में जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। इसी बीच, दिल्ली एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर अपडेट जारी किया गया है। पढ़े कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Delhi NCR Weather Updates: दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। मंगलवार को रुक-रुक कर रिमझिम बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को ऐसे ही सुहाने मौसम का लुत्फ मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 और 25 अगस्त को तूफान के साथ तेज बारिश का सामना दिल्ली एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है।

दिल्ली एनसीआर में गर्मी से निजात

बता दें कि एनसीआर में हो रही बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिली है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं। बारिश के बाद सड़कों का हाल बुरा हो गया है। लोगों को घंटों ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहने की आशंका जताई गई है। गर्मी और उमस से काफी हद तक एनसीआर के लोगों को निजात मिलेगी।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा। आसमान में बादल छाए रहे और बारिश भी हुई। ऐसे ही 21 अगस्त और 22 अगस्त को भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बना रहेगा। मौसम विभाग ने कहा कि 24 और 25 अगस्त को अधिकतम तापमान गिरेगा। जिसके बाद यह 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

तापमान में होगी गिरावट

वहीं, न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री तक पहुंच जाएगा। 24 और 25 अगस्त को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश का सामना भी एनसीआर के लोगों को करना पड़ सकता है। तेज बारिश के चलते एनसीआर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों का बुरा हाल है। दिल्ली और नोएडा में लोग लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली के कई इलाके, खासतौर से लुटियन जोन में भी कई जगहों पर जलजमाव देखने को मिला है। बारिश के चलते कुछ ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिनमें अंडर ब्रिज और दिल्ली के कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। जिनमें गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article