दिल्ली

Delhi Waterlogging: कहीं डूबा ऑटो, तो कहीं सड़कों पर लगा लंबा जाम; 10 तस्वीरों में देखें दिल्ली का हाल

Delhi Waterlogging: दिल्ली मंगलवार सुबह तेज बारिश होने के बाद कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कहीं पूरा का पूरा ऑटो ही पानी में समा गया तो कहीं सड़कों पर काफी लंबा जाम लग गया। इन 10 तस्वीरों में देखें कि दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश बाद स्थिति कैसी है।

Image

दिल्ली में बारिश के बाद जलजमाव।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मिंटो रोड पर एक ऑटो पानी में डूब गया।
  • भारी बारिश के बाद जगह-जगह जाम लगा।
  • कई इलाकों में जलजमाव से लोगों को दिक्कतें हुई।

Delhi Waterlogging: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। बारिश के बाद दिल्ली में जगह-जगह पानी भर गया। कहीं पर ऑटो पानी में डूब गया, तो कहीं एंबुलेंस पानी में फंस गई... जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं, कुछ जगहों पर बसों के अंदर तक पानी चला गया। इसके अलावा पूरे दिल्ली में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इन 10 तस्वीरों में देखें दिल्ली में बारिश के बाद क्या स्थिति है।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में मंगलवार सुबह बारिश के बाद मिंटो ब्रिज अंडरपास में जलभराव के कारण फंसी एक स्कूल बस से तीन बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर काफी ज्यादा पानी भर आया, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पर इसका असर पड़ा।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर आया, जिससे कई वाहन चालक को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

दिल्ली में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई, जिससे शहर के अधिकतर हिस्से जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रिज वेधशाला ने 72.4 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की। दिल्ली में पहले भी ऐसी स्थिति हो चुकी है।

Delhi waterlogging (3)

Delhi waterlogging (3)

राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रतिनिधि आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने 28.7 मिमी, लोधी रोड वेधशाला ने 25.6 मिमी और आयानगर वेधशाला ने 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की।

Delhi waterlogging (2)

Delhi waterlogging (2)

दिल्ली में सुबह-सुबह ही तेज बारिश होने की वजह से स्कूली बच्चों और खासकर ऑफिस निकलने वालों को ज्यादा परेशानी हुई।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

दिल्ली में बारिश के बाद कई जगहों पर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। कई सड़कें अचानक बंद होने से लोगों को परेशानी हुई।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

बारिश के दौरन जरूरी काम के लिए निकलते वक्त लोगों ने छाता का सहारा लिया, ताकि बारिश में भीगने से बचा जा सके।

Delhi waterlogging

Delhi waterlogging

दिल्ली में भारी बारिश के दौरान एक एंबुलेंस पानी में फंस गई। हालांकि, इसे बाद में निकाला गया। पानी भर जाने से दिक्कत हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article