दिल्ली में आसमान से बरसी राहत, आज बारिश से मौसम हुआ सुहावना; उमस और गर्मी हुई फुर्र

Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 -May-2025 नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में जानें आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: दिल्ली में आज कई इलाकों में बारिश हुई। साथ ही आसपास और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तेज हवाओं संग मध्यम से तेज बारिश होने की भी संभावना जताई है।

Delhi Rain Alert Today: गर्मी और उमस से परेशान दिल्लीवासियों के लिए आसमान से राहत की फुहार बरसी है। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली में इन दिनों लोग गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और सितम ढा रही थी। हालांकि आज बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। दिल्ली के साथ ही हरियाणा में भी कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना भी जताई है। साथ ही हवाएं चलने के भी आसार हैं।

Delhi Rain

दिल्ली में बारिश

दिल्ली में आज मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश या बूंदाबांदी का भी अनुमान जताया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं शुक्रवार क दिल्ली का अधिकतम तापमान औसत से 2.6 डिग्री कम 36.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान औसत से 0.6 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन इस दौरान उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ।

End of Feed