Delhi CM High Level Meeting: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल चल रहा है। ऐसे में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपातकालीन तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की। सचिवालय में आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुख शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य राजधानी दिल्ली में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागों की तैयारियों की समीक्षा करना था।
अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली सरकार के अस्पतालों के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की थी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अस्पतालों में कर्मियों या दवाओं की कोई कमी न हो, ताकि वे किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
सीएम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे अस्पतालों को किसी भी परिस्थिति से निपटने और लोगों की सेवा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। मुझे चिकित्सा निदेशकों से अस्पतालों में व्यवस्थाओं की जानकारी मिली है।’’ स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पताल और कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार हैं। सिंह ने कहा कि हालांकि अभी आपदा वार्ड की जरूरत नहीं है, लेकिन कुछ बिस्तर विशेष रूप से आपातकालीन स्थितियों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
