दिल्ली

बारिश में भीगा दिल्ली-NCR, बादलों ने दिलाई गर्मी से मिली राहत; जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज शाम को धूल भरी आंधी चलने के बाद कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद और नोएडा में भी झमाझम बदरा बरसे। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। अभी बारिश का सिलसिला दिल्ली में जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Image

दिल्ली में हुई बारिश

Rain in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम का मूड अचानक बदल गया। आज शाम को राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

धूल भरी आंधी के बाद बारिश

दिल्ली में आज धूप-छांव का खेल देखने को मिला। शाम 5 बजे के बाद तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके कुछ देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। दिल्ली के साथ ही गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव हुआ है।

अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

दिल्ली में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिन यहां हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। आईएमडी के अनुसार मौसम गतिविधियां 8 से 10 मई के बीच और तेज हो सकती है। जिसमें कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

तेज हवाओं से टूटी पेड़ों की टहनियां

दिल्ली-एनसीआर के मौसम में हुए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ कुछ असुविधाएं भी सामने आई है। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की टहनियां टूटने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं सड़कों पर धूल उड़ने के कारण लोगों को ड्राइविंग में भी समस्या हुई।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article