शहर

कल का मौसम 08 May 2025: छाता-रेनकोट रखें तैयार, इन राज्यों में बिगड़ा रहेगा मौसम; कहीं भारी बारिश-कहीं ओलों का अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam, 08 May 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल देश के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी से राहत बनी हुई है। आंधी और बारिश के मौसम ने गर्मी से बड़ी राहत दिलाई है। आने वाले दिनों में भी देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि कल दिल्ली-एनसीआर समेत किन-किन राज्यों में बारिश होने वाली है:

Image

कल का मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा): देश के अधिकतर हिस्सों में फिलहाल तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। जिसके चलते कहीं भी भीषण गर्मी नहीं पड़ रही है। बारिश ने गर्मी से काफी राहत दिलाई है। हालांकि कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 7 और 8 मई को कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर भारत में 7 से 11 मई के दौरान गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

गुजरात में आज और कल के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। 50 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं 7 मई को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, कोंकण और गोवा, उप हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज शाम से बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से कड़ाके की धूप निकली रही। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से 0.3 डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही हल्की आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग में 8 और 9 मई को दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही शाम या रात के समय 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

राजस्थान में फिलहाल गर्मी से राहत

राजस्थान में आने वाले दिनों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार आगामी तीन-चार दिन प्रदेश के दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी की संभावना है। इसके अलावा, 12 और 13 मई से आंधी-बारिश का दौर शांत होने के आसार है। इसके साथ ही तापमान में भी 3 से 5 डिग्री का इजाफा हो सकता है। फिलहाल राजस्थान में आगामी पांच से छह दिन भीषण गर्मी की संभावना नहीं है।

मुंबई में जारी बारिश का सिलसिला

मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम को अचानक तूफान औरभारी बारिश हुई। मौसम में इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इससे बारिश के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मुंबई में अगले दो दिन भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने और बिजली चमकने के भी आसार हैं।

देश के अलग-अलग हिस्सों में कल मौसम का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत में बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 7 से 11 मई के दौरान दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। जिसकी रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। उत्तराखंड में आज और कल कहीं-कहीं ओले गिरने का भी अलर्ट है।

पश्चिम भारत में मौसम का हाल

आईएमडी के अनुसार पश्चिम भारत में 7 और 8 मई को कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। जिनकी गति बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में 07-11 मई तक ऐसा मौसम जारी रह सकता है। गुजरात में 8 मई को गुजरात में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जिसकी गति बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

छत्तीसगढ़- एमपी में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पूर्व और मध्य भारत में 7 से 11 मई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 7 और 8 मई को 30-40 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 50-60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही बारिश होने के भी आसार हैं। पूर्वी एमपी में 7-10 मई के दौरान और विदर्भ व छत्तीसगढ़ में 09 और 10 मई को बारिश हो सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में 7 से 9 मई के दौरान छिटपुट से लेकर हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकने, बादल गरजने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक रह सकती है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में 07-11 मई के दौरान बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान बादलों की गरज, बिजली की चमक के साथ तेज़ हवाएं चल सकती है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 7 और 9-11 मई के दौरान भारी बारिश की संभावना है। असम और मेघालय में 7, 10 और 11 मई के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में उमस भरा मौसम रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। वहीं 8-13 मई के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में, 9-13 मई के दौरान ओडिशा में और 10-13 मई के दौरान बिहार व झारखंड में उमस भरा मौसम रह सकता है। 10 और 11 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article