लखनऊ

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश सर्द हुई रातें, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री लुढ़का; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। यहां राते सर्द होने लगी हैं। सुबह हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। हालांकि धूप निकलने से हल्की गर्मी का दौर अभी भी जारी है, लेकिन शाम होते ही मौसम ठंडा होने लगता है। जल्द ही यूपी में रजाई-कंबल वाली सर्दियों की शुरुआत होगी।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में दिवाली के बाद अचानक तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सर्दियों के साथ कोहरे की भी शुरुआत होने लगी है। कई इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी इतनी कम है कि वाहनों को यात्रा करते हुए सुबह के समय लाइट जलानी पड़ रही है। इसे देखते हुए लगने लगा है कि अब प्रदेश में जल्द ही रजाई-कंबल वाली ठंड की शुरुआत होगी। प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 के बीच दर्ज किया जा रहा है। राजधानी समेत कई जिलों में सर्द रातें हो रही हैं। सुबह हल्की ठिठुरन महसूस होने लगी हैं। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी आने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस साल प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ मानसूनी बारिश की ही तरह रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ने के आसार हैं। आइए अब आपको बताएं यूपी में मौसम का हाल -

यूपी में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर के समय यूपी में धूप निकलेगी। शाम होते-होते तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। रात और हल्की ठिठुरन महसूस होगी। विभाग ने आज पश्चिमी यूपी में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध छाने की संभावना जताई है। साथ ही पूर्वी यूपी में भी कोहरा छाया रह सकता है। जानकारी के अनुसार, इसकी सतही दृश्यता 50 से 500 मीटर हो सकती है। इसके अलावा आज प्रदेश का मौसम साफ रहेगा। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

कल कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि 6 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय कई स्थानों पर धुंध की परत देखने को मिलेगी। छठ तक प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

प्रमुख शहरों में तापमान

यूपी के मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 15.3, मेरठ में 15.6, कानपुर 15.6, अयोध्या 16.5, नजीबाबाद में 16.5, बरेली में 17, लखनऊ 17, आगरा में 17.6, फुरसतगंज 17.8 दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 30 से 32 के बीच दर्ज किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article