Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना, तापमान गिरने से बढ़ी ठंडक, कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। गुरुवार को हुई बारिश से तापमान में कमी आई है और मौसम सुहावना हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद से तापमान में कमी आई है। रात के समय हल्की ठंडक फिर महसूस होने लगी है। बीते दिनों गर्मी बढ़ने के बाद शुरू हुए पंखे एक बार फिर बंद हो गए हैं। हालांकि कल बारिश के बाद भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आज यानी शुक्रवार, 21 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। क्योंकि कुछ दिन की राहत के बाद आने वाले दिनों में फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल -

delhi weather.

दिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहावना

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आज भी दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश से तापमान में और कमी आ सकती है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रह सकता है। शहर में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रहेगी। दिन चढ़ने के साथ धुंध में कमी आएगी। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

End of Feed