Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से परेशान लोग, पूरे सप्ताह नहीं मिलेगी राहत; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है। यहां तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गर्मी से परेशान लोग राहत की बारिश की राह देख रहे हैं, लेकिन बारिश की संभावना बन नहीं रही है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ती जा रही है। शहर में उमस भरी गर्मी का सिलसिला जारी है। यहां गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। मानसून की विदाई के बाद शहर का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में मानसून के बाद अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोग फिर बारिश की राह देख रहे हैं। जिस प्रकार यूपी के कई जिलों में मानसून की विदाई के बाद बारिश हो रही है, वैसे ही दिल्ली में भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन राहत देने के लिए बारिश होने की संभावना कम है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi Weather Forecast.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में उमस भरी गर्मी की मार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम हर पल करवट ले रहा है। लेकिन इस बीच शहर में बारिश की कोई संभावना बनती नजर नहीं आ रही है। बारिश की राह देख रहे दिल्लीवालों को आज भी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में इस पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। विभाग के अनुमान के अनुसार, शहर के मौसम में बदलाव दशहरा के बाद ही होगा। तब तक दिल्लीवालों को उमस भरी गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

End of Feed