आज का मौसम, 08 October 2024 Highlight: यूपी-बिहार में बदला मौसम, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
आज का मौसम, 08 October 2024 Highlight: यूपी-बिहार में बदला मौसम, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल
यूपी के 40 जिलों में बारिश के आसार
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम
जयपुर में आज बारिश के आसार नहीं
राजस्थान में कहीं बारिश, कहीं मौसम शुष्क
गाजियाबाद में बढ़ा तापमान
दिल्ली में गर्मी की मार
असम में भारी बारिश का अलर्ट
मेघालय में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स और ईस्ट गारो हिल्स में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा साउथ-वेस्ट गारो हिल्स, साउथ गारो हिल्स, नॉर्थ गारो हिल्स, ईस्ट खासी हिल्स और री भोई में आंधी, वज्रपात और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
केरल में अति भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे केरल में भारी और अति भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। बारिश से मौसम भी सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी।
झारखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी समेत पूरे प्रदेश में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार के 14 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी समेत 14 जिलों में वज्रपात के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन 14 जिलों में बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, गया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा शामिल हैं।
यूपी में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, संत कबीरदास नगर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, संत रविदास नगर, चित्रकूट, फतेहपुर, रायबरेली, जौनपुर, सुल्तानपुर, बाराबंकी, कानपुर, लखनऊ और उन्नाव शामिल है।
