Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में खत्म हुए राहत के दिन, अब गर्मी के दिखेंगे तेवर, तेजी से बढ़ेगा पारा

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं का दौर अब थमने लगा है। गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के साथ दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी और कूलर की सफाई में लग गए हैं।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में बीते कई दिनों से तेज हवाओं का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग ने शहर में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बीते दिनों से चल रही सर्द हवाओं से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह और शाम के समय फिर से ठंडक महसूस की जा रही है। लेकिन बता दें कि अब गर्मी से राहत देने वाली इन हवाओं का दौर थमने वाला है। कल यानी अप्रैल की शुरुआत के साथ दिल्ली का मौसम साफ बना रहेगा और लोगों को फिर से गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

Delhi.

दिल्ली-एनसीआर में खत्म हुए राहत के दिन

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह के समय हल्की ठंडक है। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होने लगी है। दोपहर के समय चलने वाली हवाओं के कारण गर्मी का असर कम हो रहा है। शाम होते-होते फिर तापमान कम होने लग रहा है और ठंडक का एहसास हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आज भी दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति आज 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से होगी। लेकिन अब दिल्ली के लोगों को केवल आज भर गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक रह सकता है।

End of Feed