Live Aaj Mausam Ka AQI 26 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, आनंद विहार बना प्रदूषण का हॉटस्पॉट
Live Aaj Mausam Ka AQI 26 October 2024 (आज की वायु गुणवत्ता): दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई जहरीली, आनंद विहार बना प्रदूषण का हॉटस्पॉट
दिल्ली की AQI में हल्का सुधार
हरियाणा के शहरों का AQI खराब श्रेणी में दर्ज
नोएडा के इलाके में एक्यूआई मध्यम से खराब
नोएडा में आज दोपहर 2 बजे के करीब सेक्टर 125 में एक्यूआई 201, सेक्टर 62 में 222, सेक्टर एक में 178 और सेक्टर 169 में 169 दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता सूचकांक 101 से 200 के बीच मध्यम और 201 से 300 के बीच खराब माना जाता है।
दिल्ली में अनुकूल हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार
अमृतसर में 202 दर्ज हुआ एक्यूआई
गाजियाबाद में आज 200 पार एक्यूआई
अहमदाबाद, सूरत में खराब हुई हवा
दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज
बुजुर्गों और बच्चों पर प्रदूषण का प्रभाव
बढ़ते प्रदूषण का असर सबसे अधिक बच्चों और बड़ो पर देखने को मिल रहा है। राजधानी और एनसीआर क्षेत्र की आबोहवा खराब होने के कारण कई इलाकों में सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन होना, स्किन संबंधी समस्याएं आदि से लोग परेशान हैं। लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।
दिल्ली का एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई शुक्रवार को 270 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी में है। उम्मीद की जा रही है कि ग्रैप, पानी के छिड़काव व रेड लाइट ऑन इंजन ऑफ अभियानों के माध्यम से इसे कुछ हद तक कम किया जा सकता है।
ड्रोन के जरिए प्रदूषण से निगरानी
दिल्ली के 21 पॉइंट विंटर एक्शन प्लान के तहत दिल्ली के प्रदूषण की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि ड्रोन के जरिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों में इसके स्रोतों की पहचान की जाएगी, ताकि इसे कम करने के लिए समाधान निकाला जा सके।
आनंद विहार गंभीर श्रेणी में
दिल्ली के आनंद विहार की आबोहवा बहुत खराब स्थिति में है। यहां के एक्यूआई की बात करें तो आनंद विहार का एक्यूआई 401 दर्ज किया जा रहा है, जो कि गंभीर श्रेणी में है। दिल्ली में प्रदूषण के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में से एक है।
दिल्ली की आबोहवा खराब
दिल्ली में अभी सर्दियों की शुरुआत भी नहीं हुई है और यहां की हवा जहरीली हो गई है। शहर की हवा इतनी खराब हो गई है कि आंखों में जलन मचना, सांस लेने में दिक्कत होना आदि समस्याएं होने लगी है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने के लिए सरकार कई नए कदम उठा रही है।
