Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में ठंड की शुरुआत और प्रदूषण की मार, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। साथ ही पिछले दो दिनों से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है।

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है। दोपहर में खिली धूप तो सुबह-शाम में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। दिल्ली में करीब 30 दिनों से बारिश नहीं हुई है। बारिश का दौर थमने के बाद से प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्थिति अब ऐसी है कि दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में है। बारिश के दौरान संतोषजनक श्रेणी में दिल्ली की हवा आज इतनी खराब हो गई है, कि इसमें सांस लेने मुश्किल हो गया है। बता दें कि आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। बारिश न होने से दिल्ली के प्रदूषण में और वृद्धि होगी। आइए आपको बताएं मौसम का हाल -

Delhi Weather Forecast.

आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। अभी दिवाली भी नहीं आई है, लेकिन शहर की हवा जहरीली हो गई है। सांस लेना मुश्किल होने लगा है। कहीं एक्यूआई 250 के पार है तो वहीं कई इलाके ऐसे भी हैं जहां एक्यूआई 300-350 के करीब पहुंच गया है। दिल्ली की यमुना नदी का भी बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण और बढ़ सकता है।

End of Feed