दिल्ली

दिल्ली में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, इस वजह से आरोपियों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Mob Lynching: दिल्ली में प्रेम प्रसंग के चलते 21 वर्षीय युवक की 6-7 लोगों ने पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। अस्पताल में उसे प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। देर रात में उसे अचानक पेट में दर्द हुआ। जिसके बाद अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image

युवक की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Mob Lynching: पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों ने 21 वर्षीय एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि युवक की हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह आरोपियों में से एक ध्रुव की बहन से बात करता था। पुलिस ने इस मामले में ध्रुव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दी छुट्टी

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अर्पित उर्फ गोलू की शाहदरा के निकट 6-7 लोगों ने पिटाई की, जिसके बाद उसे हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,"रात करीब चार बजे अर्पित ने पेट दर्द की शिकायत की। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अर्पित के एक रिश्तेदार की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ध्रुव, निशु और रवीन्द्र कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया है तथा अमन, राघव और अंकित की तलाश जारी है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article