Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में फिर लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन; जानें कैसे रहेंगे आज मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में हिमालयी हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहर का तापमान एक बार फिर 5 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की कोई अधिक संभावना नहीं है।

Delhi-NCR Weather Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है और वहां से आने वाले गलन भरी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कुछ दिन शीतलहर से राहत मिलने के बाद रविवार को राजधानी के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी गई। शहर का तापमान फिर 5 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है और एक बार फिर दिल्ली शीतलहर की चपेट में आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और इससे राहत मिलने की संभावना कम है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल

Delhi Weather Today.

दिल्ली में फिर लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

चार डिग्री पहुंचा शहर का तापमान

मानक वेधशाला (Standard Observatory) सफदरजंग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दिल्ली के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिनों से 7 से 8 डिग्री दर्ज किया जा रहा शहर का तापमान रविवार को 4.9 डिग्री तक पहुंच गया। जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। यह तीसरी बार है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। यहां आद्रता का स्तर 28 से 94 फीसदी तक रहा सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को शहर में मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। वहीं तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

End of Feed