दिल्ली

Delhi Vidhansabha Chunav: झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को साधने में जुटी भाजपा, रात भर रुककर जाना हाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले को साधने में जुट गई है। भाजपा नेताओं ने झुग्गियों में रहने वाले के साथ संपर्क साधने और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए शहर भर में 1,194 झुग्गी बस्तियों में रात बिताई।

Image

लोगों से हाल जानते भाजपा नेता।

Photo : Twitter

Delhi VIdhansabha Chunav: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने झुग्गीवासियों के साथ संपर्क साधने और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए एक कार्यक्रम के तहत शहर भर में 1,194 झुग्गी बस्तियों में रात बिताई। दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने झुग्गियों में रहने वाले लोगों से सीधे बातचीत करने और उनकी चुनौतियों को समझने के लिए शहर भर में 1,194 झुग्गी बस्तियों में रात बिताई।

इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, भाजपा के झुग्गी विस्तार अभियान के हिस्से के रूप में झुग्गीवासियों से संपर्क बनाना और 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनकी समस्याओं को दूर करना है।

लोगों के बीच पहुंचे भाजपा नेता

पूर्वी दिल्ली के राजीव कैंप और कृष्णा मार्केट में ठहरे सचदेवा ने कहा, “भाजपा नेता झुग्गीवासियों के जीवन को समझने के लिए उनसे सीधे संवाद कर रहे हैं। हम उनके संघर्षों के बारे में जानते हैं और आने वाली भाजपा सरकार उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के माध्यम से काम करेगी।”

सचदेवा ने दोहराया कि भाजपा का यह अभियान महज चुनावी कवायद नहीं बल्कि दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली आबादी की समस्याओं को दूर करने का एक सच्चा प्रयास है। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।

इनपुटः भाषा

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article