आज का मौसम, 16 December 2024 IMD Winter Weather Forecast HIGHLIGHT: दिल्ली में गिरा तापमान, यूपी-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
आज का मौसम, 16 December 2024 IMD Winter Weather Forecast HIGHLIGHT: दिल्ली में गिरा तापमान, यूपी-राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
दक्षिण भारत में बारिश की संभावना
कोलकाता में हल्की बारिश से बदला मौसम
आज बेंगलुरु का मौसम कैसा रहेगा?
मुंबई में आज कैसा है मौसम का मिजाज?
दिल्ली में मंगलवार से कोल्ड वेव की शुरुआत
एपमी में शीतलहर का अलर्ट
एमपी के 10 जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट
झारखंड के 9 जिलों में ठंड का येलो अलर्ट
आईएमडी ने झारखंड के 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन 9 जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले शामिल है। इन जिलों में तेज गति में सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में कमी आएगी और ठंड का स्तर बढ़ेगा।
हरियाणा में शीतलहर का येलो अलर्ट
हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, महेंद्र नगर, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र और कटहल शामिल है। ठंड से बचने के लिए यहां लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में कोल्ड वेव का अटैक
यूपी में ठंड से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, अयोध्या, ज्योतिबाफुले, रामपुर, बरेली, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, बस्ती और संत कबीर नगर में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है।
राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ शामिल हैं।
