Weather Today: Delhi-NCR में ठंड का अटैक, सर्दी से कांपते नजर आए लोग, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कंपकंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत हो गई है। यहां तापमान गिरने के साथ ठंड का स्तर है की बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। साथ ही एनसीआर शहरों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

Delhi-NCR Weather Today: हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने का असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम पर देखा जा सकता है। सुबह-शाम की ठंड से शुरू हुए दिसंबर महीने के 7 दिन बाद दिल्ली के मौसम अचानक बदला गया। यहां न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ठंड के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई। हल्की ठिठुरन के बाद सुबह-शाम में कंपकंपा देने वाली सर्दी महसूस की जा रही है। सिंगल लेयर पहन रहे लोग अब गर्म कपड़ों की कई लेयर्स में पैक हुए दिख रहे हैं। इस बदलाव के साथ दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों के न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है।

Delhi-NCR Weather

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह के दौरान कई इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली थी। दिन चढ़ने के साथ धुंध और मौसम दोनों साफ हो गए। उत्तर दिशा की ओर से आ रही हवाओं के कारण शहर की वायु गुणवत्ता पर भी असर पड़ा और तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शहर के अधिकतम तापमान 3 डिग्री की कमी के साथ 21.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा। आज के तापमान की बात करें तो आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा।

End of Feed