Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में मौसम मेहरबान, आज झमाझम बरसेंगे बादल; नोएडा-गाजियाबाद में भी भारी बारिश का अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: मौसम विभाग ने आज दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्र में आने वाले गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है, जबकि नोएडा और गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज झूमकर बरसेंगे मेघ
  • नोएडा-गाजियाबाद में भारी बारिश का अलर्ट
  • सुहावना होगा रविवार का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून मेहरबान है। सितंबर की शुरुआत से ही दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के चलते शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। बारिश होने से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल रही है और तापमान की कमी से मौसम ठंडा बना हुआ है। शनिवार को भी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। आईएमडी ने आज यानी रविवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश से दिल्ली के लोगों का वीकेंड खुशनुमा बना हुआ है। दिल्ली के साथ एनसीआर क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले सप्ताह में भी दिल्ली में समय-समय पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी।

Delhi Weather.

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम का हाल

शनिवार के जैसे ही आज भी दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ शहर में तेज हवाएं भी चल सकती है, जिससे तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शनिवार को शहर का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 34.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया।

End of Feed