Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में अभी बरसात पर नहीं लगेगा ब्रेक, बारिश से खुशनुमा होगा वीकेंड; जानें अगले सात दिनों का मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश से शहर के तापमान में भी कमी आई है। रात के मौसम ठंडा होने लगा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश का अलर्ट
  • उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
  • रात में होने लगा ठंड का एहसास

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश से तापमान में कमी आई है और उमस भरी गर्मी से दिल्लीवालों को राहत मिल रही है। इतना ही नहीं, रात के समय हल्की ठंडक का भी एहसास होने लगा है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में कई स्थानों पर सुबह से बादल छाए रहे। 8 बजे के बाद से कई स्थानों पर रिमझिम-रिमझिम बारिश दर्ज की गई तो वहीं कई इलाकों में बदरा झूमकर बरसे। बारिश के बाद दिल्ली में जलजमाव के कारण कई जगह भारी जाम देखने को मिला। इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार, 07 सितंबर 2024 को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi ncr weather update

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने मौसमी गतिविधियों को देखते हुए शनिवार को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश से लोगों को यहां उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में और कमी आएगी। बारिश से दिल्ली का मौसम कूल-कूल बना रहेगा। तापमान की बात करें तो आज शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें कि शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 23.4 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

End of Feed