दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, ओडिशा में चार दिन तक भारी बारिश की संभावना
दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट, ओडिशा में चार दिन तक भारी बारिश की संभावना
ओडिशा में चार दिन तक भारी बारिश की संभावना
तेलंगाना में भारी बारिश, बाढ़ से 29 लोगों की मौत
हिमाचल में बारिश की वजह से 47 सड़कें बंद
आंध्र प्रदेश में दो दिन को भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में सुबह रही सुहावनी, कई इलाकों में हुई बारिश
आज लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम
मुंबई में आज बारिश होने का अनुमान
गुरुग्राम में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन जिलों में झमाझम बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Aaj Ka Mausam: झारखंड में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, तो वहीं कुछ जिलों में छिटपुट बारिश होगी। हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। लेकिन गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शेष जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
Aaj ka Mausam: दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रुक-रुककर रोज बारिश हो रही है। बारिश से लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। बारिश से दिल्ली में गर्मी के तेवर कमजोर पड़ गए हैं।
Aaj ka Mausam: उत्तराखंड के 4 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूरे उत्तराखंड में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं हल्की बारिश होगी तो कहीं बूंदाबांदी होगी। लेकिन उत्तराखंड के 13 जिलों में से नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून और चमोली में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज बारिश
यूपी के साहरनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, बिजनौर, पीलीभीत, रामपुर, मथुरा, आगरा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, संत रविदास नगर और वाराणसी में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में बदरा झमाझम बरसेंगे और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
Aaj ka Mausam: बिहार के पांच जिलों में आज भारी बारिश
बिहार के रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि राजधानी पटना समेत 14 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Aaj ka Mausam: राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, टोंक, बूंदी, नागौर, प्रतापगढ़, उदयपुर, राजसमंद और पाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने प्रदेश में दो तरह के अलर्ट जारी किए हैं। एक ऑरेंज अलर्ट और एक येलो अलर्ट।
