शहर

DTC Bus Fire: बाजार में धू-धूकर जली DTC बस, ऐसे बचे यात्री; मची अफरा-तफरी

दिल्ली के महिलापुर में डीटीसी बस में भयंकर आग लग गई। बस में आग लगने से एक स्कूटी और बाइक भी जल गई।

Image

डीटीसी बस में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली: महिलापुर इलाके से गुजर रही डीटीसी बस में भयंकर आग लग गई। शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ से वसंत कुंज जा रही डीटीसी बस शॉर्ट सर्किट से जलने लगी। बस के इंजन के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया। इससे बस में बैठे सभी यात्री और बस ड्राइवर-कंडक्टर आनन-फानन में बाहर निकल आए। हालांकि, खुद ड्राइवर और कंडक्टर ने आग को बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन चंद मिनट में आग काफी तेज हो गई और अंदर से धुएं का गुबार उठना शुरू हो गया।

चपेट में आई स्कूटी और बाइक

घटना महिपालपुर की है। जहां यह हादसा हुआ वह व्यस्त मार्केट है। एयरपोर्ट बिल्कुल पास में होने के कारण यहां का बाजार हर वक्त लोगों से भरा रहता है। बस में आग लगने से उठी तेज लपटों से आसपास की बिल्डिंग के बाहरी हिस्से पर भी नुकसान हुआ है। साथ ही रोड पर खड़ी एक स्कूटी और बाइक भी आग की चपेट में आ गए। तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, इससे पहले अग्निशन की टीम घटना स्थल पर पहुंचती आग बुरी तरह जल चुकी थी।

आग के कारण लग रहे जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट को डायवर्ट कर दिया। महिपालपुर के इस रास्ते को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया । हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article