Weather Today: Delhi-NCR में उमस भरी गर्मी की मार, राहत के नहीं कोई आसार, जानें कैसा रहेगा शहर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ती जा रही है। शहर का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। नवरात्रि के बाद ही मौसम में बदलाव की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्लीवालों में उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल
  • बारिश की कोई संभावना नहीं
  • तापमान में होगी वृद्धि

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर खत्म होने के बाद से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अक्टूबर के महीने में शहर में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। उमस और गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मानसून की विदाई के बाद से दिल्ली-एनसीआर में रोज तेज धूप खिली रही है। रविवार को सुबह ही धूप निकल गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ तापमान में भी वृद्धि हुई। रविवार को दिल्ली का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.7 दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज और आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का हाल -

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मानसून की विदाई के बाद से तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम साफ बना रहेगा और कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं बन रही है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है। तेज धूप खिलने से गर्मी और बढ़ सकती है। इस पूरे सप्ताह में लोगों को उसम भरी गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

End of Feed