Weather Today: रजाई और कंबल रखें तैयार, बारिश से होगी Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड की शुरुआत; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में जल्द कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों के बीच दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की कमी आ सकती है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। कई स्थानों पर शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम से दौरान ठिठुरन महसूस हो रही है। दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है। दिसंबर शुरू हुए एक सप्ताह हो गया है लेकिन अभी तक दिल्ली में कड़ाके की ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। आमतौर पर सर्दियों में दिसंबर के दौरान भीषण ठंड देखने को मिलती थी, लेकिन इस साल दिसंबर में ठंड खोई हुई दिख रही है।

Delhi Weather (1)

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो इस साल अक्टूबर और नवंबर का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहा। मानसून के बाद से राजधानी में एक बार भी बारिश नहीं हुई है। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना कम ही होती है, लेकिन बारिश दिल्ली में ठंड बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। दिल्ली में जहां दिसंबर के दौरान लोग गर्म कपड़ों की लेयर्स पहने नजर आते थे वहां इस साल लोग केवल सिंगल लेयर के कपड़ों में नजर आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड की शुरुआत कब होगी।

End of Feed