Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, फिर झेलनी होगी उमस भरी गर्मी की मार; जानें कैसा रहेगा आज शहर में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। गर्मी से यहां लोगों का बुरा हाल हो गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थम गया है। बारिश रुकने के बाद से शहर का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। उमस भरी गर्मी से दिल्ली से लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। बारिश की कमी से न केवल उमस वाली गर्मी बढ़ रही है, बल्कि शहर के प्रदूषण में भी बढ़ोतरी होने लगी है। दिल्ली का एक्यूआई लेवल में इजाफा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी। पूरी दिन बादलों की आवाजाही देखी गई लेकिन ग्रेटर नोएडा के अलावा दिल्ली और अन्य हिस्सों में कहीं भी बारिश की बौछर भी नहीं हुई। इस बीच शहर का तापमान बढ़कर 36.5 डिग्री तक पहुंच गया।

Delhi ncr weather update

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

आमतौर पर अक्टूबर के महीने में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो जाती है। नवरात्रि के दौरान सुबह-शाम मौसम ठंडा बना रहता है। सुहावने मौसम की कल्पना करना तो दूर यहां गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे है। आइए अब जानते हैं आज कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

End of Feed