बिहार-झारखंड में मानसून फिर हुआ एक्टिव, यूपी के 10 जिलों में जारी बारिश का दौर; जानें आपके शहर में मौसम का हाल
बिहार-झारखंड में मानसून फिर हुआ एक्टिव, यूपी के 10 जिलों में जारी बारिश का दौर; जानें आपके शहर में मौसम का हाल
बेंगलुरु में भारी बारिश से जलभराव
केरल के तीन जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी
दिल्ली में कैसा रहा आज का मौसम?
राजस्थान के 3 तीन जिलों में आज बारिश के आसार
बिहार में बारिश-वज्रपात का अलर्ट
बिहार में बाढ़ के प्रभावित लाखों लोग
कर्नाटक के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में मौसम रहेगा साफ
दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने राजधानी को ग्रीन जोन में रखा है। दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। इससे शहर के तापमान में भी वृद्धि होगी।
झारखंड में वज्रपात का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी समेत पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गुडा और साहेबगंज में वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
राजस्थान में थमा बारिश का दौर
राजस्थान में बारिश का दौर अब थम गया है। प्रदेश में कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मानसून की विदाई के बाद प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने लगी है। इससे उमस भरी गर्मी की शुरुआत हुई है।
बिहार में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरनगर, समस्तीपुर, दरभंगा, वैशाली, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जुमई में हल्की बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
यूपी के इन शहरों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने यूपी के 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में फतेहपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी और बहराइच है। यहां हल्की बारिश के साथ 40 से 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
